34 की हुईं सोनम, परिवार संग मना रहीं हैं बर्थडे

मुंबई, 9 जून (आईएएनएस)। अभिनेत्री सोनम कपूर आहूजा रविवार को 34 साल की हो गईं और अपने जन्मदिन को उन्होंने अपने परिवार और कुछ खास करीबी दोस्तों संग मनाया।

सोनम को जन्मदिन के इस मौके पर एक ब्लैक ड्रेस और स्टेटमेंट इयररिंग्स में देखा गया। सोशल मीडिया पर इस मौके की कई तस्वीरें भी मौजूद है। इसमें उनके माता-पिता अनील और सुनीता कपूर, बहन रिया कपूर के साथ दोस्त मसाबा गुप्ता, पूजा ढींगरा, सम्युक्ता नायर, कुणाल रावल और शैला खान भी मौजूद हैं और इसके साथ ही अनिल कपूर के दोस्त अनुपम खेर को भी तस्वीर में देखा जा सकता है।

अपनी बेटी के जन्मदिन पर अनिल ने एक स्पेशल नोट भी पोस्ट किया है : “जन्मदिन मुबारक हो सोनम! मैं बता नहीं सकता कि हमें तुम पर कितना गर्व है! तुम एक अनुकरणीय इंसान के रूप में परिवर्तित हुई हो और ऐसे में हम केवल तुम्हें विस्मय भरी निगाहों से देख सकते हैं और प्रेरित महसूस कर सकते हैं। हर साल की तरह यह भी नए और रोमांचक तरीके से तुम्हारा साल होगा! कभी मत बदलना! ढेर सारा प्यार।”

सोनम की बहन रिया कपूर ने भी उन्हें विश किया है।

सोनम के पति आनंद ने एक तस्वीर को पोस्ट करते हुए सोनम को ‘गर्लफ्रेंड फॉरऐवर (हमेशा के लिए गर्लफ्रेंड)’ कहा है।

फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ में सोनम की को-स्टार रह चुकी स्वरा ने भी सोनम को एक उम्दा इंसान बताते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493