36वें व्यापार मेले का प्रमुख सहभागी राज्य झारखंड

नई दिल्ली, 13 नवंबर (आईएएनएस)। दिल्ली स्थित प्रगति मैदान में 36वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 14 नवंबर से शुरू होने जा रहे व्यापार मेले में झारखंड प्रमुख सहभागी प्रदेश होगा। झारखंड पवेलियन प्रगति मैदान के गेट नंबर चार के सामने बनाया जा रहा है।

व्यापार मेले की तरह झारखंड की थीम भी डिजिटल इंडिया ही रखी गई है। पवेलियन के बीच बने थीम हॉल में डिजिटल झारखंड के साथ इसकी पारंपरिक रीति और आस्था के प्रतीकों को शानदार ढंग से चित्रित किया गया है।

गौरतलब है कि झारखंड में देश के कुल खनिज संपदा का 40 प्रतिशत हिस्सा है। खनिज और कंपनियों से जुड़ी तमाम जानकारियां पवेलियन में उपलब्ध रहेंगी। यहां प्रादेशिक वस्तुओं का विक्रय केंद्र भी बनाया गया है, जहां से मेले में आने वाले दर्शक क्षेत्रीय उत्पादों की खरीदारी कर सकेंगे।

झारखंड पवेलियन के निदेशक राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि व्यापार मेले में इस वर्ष भी हमारी सहभागिता पर प्रदेश को गर्व है। पवेलियन में प्रदेश की तमाम उपलब्धियों और प्रेरणास्रोतों को प्रदर्शित किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष पवेलियन में कुल 56 स्टॉल होंगे। इसके अलावा पवेलियन में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2017 पर भी खास जोर दिया जाएगा। झारखंड दिवस 24 नवंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493