37 बांग्लादेशी प्रवासी म्यांमार से लौटे

ढाका, 19 जून (आईएएनएस)। म्यांमार के अधिकारियों द्वारा समुद्र से बचाए जाने के बाद 37 बांग्लादेशी प्रवासी अपने घर वापस लौट आए हैं।

बीडीन्यूज24 डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रवासियों को बार्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) के जवानों द्वारा वापस लाया गया। उन्हें बंदरगाह शहर कॉक्स बाजार ले जाया गया। प्रवासियों को कॉक्स बाजार में पुलिस और जिला प्रशासन को सौंप दिया गया।

बीजीबी के एक अधिकारी के मुताबिक, जिला प्रशासन उनसे पूछताछ करने और आव्रजन संबंधी औरपाचिरकाताओं को पूरा करने के बाद उन्हें उनके परिवार को सौंपने के इंतजाम करेगा।

उन्होंने कहा कि वापस लाए गए 37 प्रवासी हबीगंज, किशोरगंज, बोगरा, सिराजगंज, सुनामगंज, मदारपुर और जमालपुर जिलों के रहने वाले है।

21 मई को म्यांमार ने नाव पर सवार 208 लोगों को समुद्र से बाहर निकाला था और दावा किया था कि इनमें से 200 नागरिक बांग्लादेशी है।

बीजीबी ने आठ जून को उनके पहचान-पत्रों की जांच करने के बाद 150 लोगों को वापस लौटा दिया था।

म्यांमार की नौसेना ने 29 मई को भी अपनी समुद्री सीमा में 727 लोगों को बचाया, जिनकी पहचान बांग्लादेशी और रोहिंग्या मुसलमानों के रूप में हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493