अमेरिका में बवंडर ने ली 37 की जान

Tornado_in_Oklahoma_Cityमूरे।। अमेरिका के शहर ओकलाहोमा के उपनगर में एक विकराल बवंडर ने 37 लोगों की जान ले ली। लगभग 1.6 किलोमीटर व्यापक और 200 मील प्रति घंटे (320 किलोमीटर/घंटे) की रफ्तार वाले इस बवंडर ने इस शहर में कहर मचाया। इसकी चपेट में आए एक स्कूल को काफी नुकसान पहुंचा।

ओकलाहामा मेडिकल परीक्षण ऑफिस की महिला प्रवक्ता के अनुसार मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना है। अधिकारियों के अनुसार दो अस्पतालों में 60 से ज्यादा लोगों का इलाज चल रहा है, जिनमें से दो दर्जन बच्चे हैं। उनमें से 10 लोगों की हालात काफी गंभीर है।

अपनी तरह के दुर्लभ इस बवंडर (एक प्रतिशत से भी कम बवंडरों में ही इतनी गति पाने की क्षमता होती है) ने मूरे शहर के दक्षिण में इमारतों को काफी नुकसान पहुंचाया। इस बवंडर की चपेट में आई गाड़ियां और ट्रक भी सड़कों पर उलटे हुए नजर आए।

इसने अपनी चपेट में आए टी प्लाजा टावर्स प्रायमरी स्कूल की छतों, दीवारों को चीर कर रख दिया। देखते ही देखते स्कूल का खेल का मैदान टूटे-फूटे प्लास्टिक और मेटल से भर गया। स्कूल के कई बच्चों को जीवित ही मलबों से निकाला गया। उल्लेखनीय है कि वर्ष 1999 में भी एक जबर्दस्त बवंडर ने इस शहर को झकझोर कर रख दिया था। उस वबंडर से रेकॉर्ड 320 मील या 486 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चली थी।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493