लॉस एंजेलिस, 31 जनवरी (आईएएनएस)। संगीतकार जॉन लीजेंड का कहना है कि वह तैराकी सीख रहे हैं क्योंकि उन्हें तैरना नहीं आता।
लॉस एंजेलिस, 31 जनवरी (आईएएनएस)। संगीतकार जॉन लीजेंड का कहना है कि वह तैराकी सीख रहे हैं क्योंकि उन्हें तैरना नहीं आता।
वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, ‘ऑर्डिनरी पीपल’ की हिटमेकर ने अपने 124 लाख ट्विटर फॉलोवर्स को चौंका दिया, जब उन्होंने बताया कि वह तैराकी सीख रहे हैं क्योंकि उन्हें तैरना नहीं आता।
उन्होंने लिखा, “मुझे तैरना नहीं आता। आज मैंने तैराकी का पहला पाठ सीखा। मेरे पिता ने 60 साल की उम्र में तैराकी सीखी थी तो मुझे लगता है मैं उनसे आगे हूं।”
जॉन एकमात्र ऐसे व्यक्ति नहीं हैं, जो तैर नहीं पाते।
हॉलीवुड में कई ऐसे कलाकार हैं, जिन्हें पानी से डर लगता है और वे तैर नहीं सकते। जायन मलिक बता चुके हैं कि उन्हें तैरने से डर लगता है इसलिए वह खुद को इससे दूर रखते हैं।
dharmpath.com dharmpath