एनएफएल दिग्गज जैरी राइस ने रेंडी ओ. विलियम्स के साथ मिलकर ’50 ईयर, 50 मूमेंट्स : द मोस्ट अनफोरगेटेबेल प्लेस इन सुपर बॉल हिस्ट्री’ शीर्षक से यह किताब लिखी है।
यह किताब खेल के इतिहास के सबसे रोचक क्षणों को दोहरा रही है।
विलियम्स एक शाम टेलीविजन पर सुपर बॉल के पुराने फुटेज देख रहे थे कि अचानक उन्हें इस पुस्तक को लिखने का विचार आया।
उन्होंने कहा, “मैंने सोचा, कितना अच्छा होगा जब सुपर बॉल की 50 सालों की कहानियों को एक किताब की शक्ल दी जाएगी। एनएफएल के रोचक इतिहास का हिस्सा रह चुके अनेक खिलाड़ी अब भी मौजूद हैं। उनकी कहानियों को इस किताब में पिरोया जा सकता है।”
इस किताब को लिखने से पहले विलियम्स ने एक ऐसे सह-लेखक की खोज की, जो उनके किताब के विषय के लिए सबसे सही हो। इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने अपने सह-लेखक के रूप में तीन बार के सुपर बॉल चैम्पियन जैरी राइस को चुना।
विलियम्स के अनुसार, यह किताब अमेरिका में रग्बी के इतिहास के बारे में है, लेकिन यह उनके लिए भी रोचक हो सकती है, जो खेल से अधिक नहीं जुड़े हैं।
यह किताब बुक स्टोर्स और ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट ‘अमेजॉन डॉट कॉम’ पर भी उपलब्ध है।
dharmpath.com dharmpath