‘7 आवर्स टू गो’ की शूटिंग के दौरान घायल हुईं संदीपा धर

मुंबई, 24 जून (आईएएनएस)। आगामी थ्रिलर फिल्म ‘7 आवर्स टू गो’ में एक पुलिस अधिकारी का किरदार निभा रहीं अभिनेत्री संदीपा धर ने कहा कि वह फिल्म के लिए कुछ स्टंट करने के दौरान घायल हुई थीं।

संदीपा ने आईएएनएस को बताया, “मैंने शूटिंग से पहले प्रशिक्षण शुरू कर दिया था और उस समय से ही मुझे चोट लगनी शुरू हो गई थी।”

अभिनेत्री ने कहा, “मार-धाड़ के दृश्यों की शूटिंग बेहद थकाने वाली थी, क्योंकि हमने मुंबई की भीषण गर्मी में शूटिंग की थी।”

अभिनेत्री ने बताया कि उनके मार धाड़ के दृश्य पुरुष स्टंटमैन के साथ थे।

संदीपा ने कहा, “वे लड़ाई के अनुभवी होते हैं, इसलिए उन्हें चोट नहीं लगती थी। लेकिन मेरे हाथों में सूजन आ जाती थी इसलिए मुझे उन पर बर्फ लगानी पड़ती थी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493