‘7 आवर्स टू गो’ खोजी थ्रिलर : सौरभ

मुंबई, 19 मई (आईएएनएस)। फिल्मकार सौरभ वर्मा का कहना है कि उनकी नई फिल्म ‘7 आवर्स टू गो’ एक खोजी थ्रिलर किस्म की फिल्म है, जो अब बॉलीवुड में नहीं बनतीं।

उन्होंने फिल्म के काफी हिस्सों को फिल्मा लिया है।

सौरभ ‘मिकी वायरस’ के निर्देशक हैं। उन्होंने आईएएनएस को बताया, “मेरी सारी फिल्में एक-दूसरे से हटकर हैं। फिल्मकार होने के नाते अलग-अलग फिल्में बनाना सोच-समझकर लिया गया मेरा निर्णय है। मेरी ‘सोलिड पटेल्स’ एक हास्य, जबकि ‘7 आवर्स टू गो’ एक खोजी थ्रिलर फिल्म है।”

वह इसे ‘खास’ फिल्म बताते हैं। साथ ही यह भी कहते हैं कि यह ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ है कि इस तरह की फिल्में नहीं बनाई जाती। इस पर बहुत अधिक काम नहीं किया जाता।

क्रीअन मीडिया निर्मित ‘7 आवर्स टू गो’ में संदीपा धार महत्वपूर्ण भूमिका में होंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493