70 के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित हो सकती है ‘सुपरगर्ल’

लॉस एंजिल्स, 16 सितम्बर (आईएएनएस)। अमेरिका की मनोरंजन कंपनी वार्नर ब्रदर्स की आगामी फिल्म ‘सुपरगर्ल’ 1970 के दशक पर आधारित हो सकती है और काल्पनिक चरित्र ब्रेनियाक इस फिल्म का मुख्य खलनायक हो सकता है।

सुपरब्रो मूवीस प्रकाशन के अनुसार, ब्रेनियाक इस फिल्म का नकारात्मक किरदार होगा।

‘एसशोबिज डॉट कॉम’ ने सुपरब्रो मूवीस के हवाले से बताया, “अब योजना है कि ब्रेनियाक मुख्य खलनायक होगा।”

डीसी कॉमिक्स में ब्रेनियाक को सुपरमैन के मुख्य दुश्मन के तौर पर पेश किया गया है।

इसी बीच यह भी कहा गया है कि ‘सुपरगर्ल’ 1970 के दशक पर आधारित होगी जो हेनरी केविल की सुपरमैन के युग से काफी पहले का है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493