8 अप्रैल से एटीएम को लगेगा झटका-विंडोज एक्सपी ऑपरेटिंग सिस्टम होगा बंद

downloadमाइक्रोसॉफ्ट अपने विंडोज एक्सपी ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए सपोर्ट 8 अप्रैल से खत्म करने जा रहा है। इस कारण से दुनिया भर के ज्यादातर एटीएम सेवाओं सहित बैंकिंग परिचालन प्रभावित हो सकता है। इतना ही नहीं, विंडोज एक्सपी को मिलने वाले वाइरस अपडेट के बंद होने से एटीएम के हैक होने की भी संभावना है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने देश के बैंकों से इस बारे में नियंत्रण के लिए तत्काल कदम उठाने को बुधवार को निर्देश जारी किया। आरबीआई ने कहा कि विंडोज एक्सपी के लिए सपोर्ट खत्म होने से इस तरह के सिस्टम पर ऑनलाइन हमले (हैकिंग) की आशंका बढ़ सकती है, जिससे एटीएम परिचालन प्रभावित हो सकते हैं। आरबीआई ने कहा, माइक्रोसॉफ्ट के सपोर्ट के बगैर इस तरह के हमलों से बचना मुश्किल हो सकता है। उल्लेखनीय है कि माइक्रोसॉफ्ट अपने विंडोज एक्सपी ऑपरेटिंग सिस्टम में वाइरस के लिए अपडेट आदि 8 अप्रैल 2014 से जारी करना बंद कर देगी।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493