9 आईएएस अधिकारियो के स्‍थानान्‍तरण

4906-300x189धर्मपथ(भोपाल)–सामान्‍य प्रशासन विभाग ने देर शाम को 9 आईएएस अधिकारियों की पदस्‍थापना के आदेश जारी किये हैं। ये सभी वर्ष 2010 एवं 2011 बैच के अधिकारी हैं। 

आदेश में वर्ष 2010 बैच के कर्मवीर शर्मा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्‍व) बीना जिला सागर को मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डिण्‍डोरी, कौशलेन्‍द्र विक्रम सिंह अनुविभागायी अधिकारी (राजस्‍व केवलारी जिला सिवनी को मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नरसिंहपुर, अनुराग चौधरी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्‍व) डबरा जिला ग्‍वालियर को मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रायसेन, भास्‍कर लक्षकार अनुविभागीय अधिकारी (राजस्‍व) चंदेरी जिला अशोकनगर को मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दतिया,  वर्ष 2011 सुश्री नेहा मारव्‍या अनुविभागीय अधिकारी (राजस्‍व) बैरसिया जिला भोपाल को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्‍व) चंदेरी जिला अशोकनगर, सुश्री अनुग्रह पी सहायक कलेक्‍टर उज्‍जैन को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्‍व) बैरसिया जिला भोपाल, बी विजय दत्‍ता सहायक कलेक्‍टर रीवा को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्‍व) डबरा ग्‍वालियर,  सौरभ कुमार सुमन सहायक कलेक्‍टर जबलपुर को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्‍व) केवलारी जिला सिवनी तथा डॉ. विजय कुमार जे. सहायक कलेक्‍टर सागर को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्‍व) बीना जिला सागर पदस्‍थ किया गया हैं।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493