91वां ऑस्कर समारोह अगले साल 24 फरवरी को

लॉस एंजिलिस, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। ‘मोशन पिक्चर्स आर्ट एंड साइंस अकादमी’ ने 2019 में होने वाले 91वें ऑस्कर पुरस्कारों की तिथि 24 फरवरी तय की है।

समाचार वेबसाइट ‘हॉलीवुड रिपोर्टर डॉट कॉम’ के अनुसार, इस साल फरवरी में शीत ओलंपिक का समापन समारोह होने के कारण मार्च के पहले रविवार को आयोजित किया गया ऑस्कर पुरस्कार अगले साल से अपने परंपरागत समय फरवरी माह के अंत में आयोजित होगा।

अकादमी पुरस्कारों का आधिकारिक सत्र इस साल 18 नवंबर से शुरू होगा। उसी समय वार्षिक गवर्नर्स अवार्ड समारोह होता है।

नामांकन के लिए मतदान सात जनवरी से 14 फरवरी तक चलेंगे।

वर्ष 2019 में नामांकनों की घोषणा 22 जनवरी को होगी। इस साल नामांकनों की घोषणा 23 जनवरी को हुई थी।

वर्ष 2019 में अंतिम मतदान इस साल के अंतिम मतदान के समय से एक सप्ताह पहले 12 से 19 फरवरी तक चलेगा।

अकादमी के वार्षिक ‘ऑस्कर नामितों का औपचारिक भोज’ चार फरवरी को होगा तथा इसका विज्ञान व तकनीकी पुरस्कार अर्पण नौ फरवरी को होगा।

भारत में पुरस्कार समारोह का प्रसारण स्टार मूवीज और स्टार मूवीज एचडी पर होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493