94 वर्षीय खादी प्रचारक रैंप पर!

जयपुर, 6 दिसम्बर (आईएएनएस)। फैशन डिजाइनर्स रैंप पर चलने के लिए अकसर सेलिब्रिटी या पेज 3 पर छाई हस्तियों को ही शोस्टॉपर के रूप में चुनते हैं, लेकिन ‘राजस्थान हेरिटेज वीक’ में 94 वर्षीय एक स्वतंत्रता सेनानी और खादी के प्रचारक भगवान सहाय कनूनगो ने रैंप पर चलकर सबको हैरत में डाल दिया।

जयपुर निवासी कनूनगो डिजाइनर जोड़ी ‘रोहित एंड अभिषेक’ के अभिषेक के निमंत्रण पर आए थे।

कनूनगो एक वॉकर और कुछ लोगों की सहायता से रैंप पर खड़े हुए और लोगों ने खड़े होकर उनका अभिवादन किया।

कनूनगो के खादी को दिए योगदान के बारे में अभिषेक ने कहा, “आज वह 94 वर्ष के हैं। उस समय वह 18 वर्ष से कम के थे, जब उन्होंने सत्याग्रह में भाग लिया। सत्याग्रह के बाद वह खादी आंदोलन में शामिल हुए और उन्होंने उसे एक व्यवस्थित संरचना देने की कोशिश की।”

अभिषेक ने कहा कि कनूनगो जयपुर में रहते हैं और उनका परिवार अब भी खादी को बनाए रखने के लिए प्रयासरत है।

अभिषेक ने उन्हें टाई एंड डाई का एक स्टोल भेंट में दिया गया।

अभिषेक के मुताबिक, खादी का प्रचार कर रहे मंच पर उन्हें सम्मान देना बिल्कुल सही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493