विराट इस समय के बेहतरीन क्रिकेटर : ब्रेट ली

मुंबई, 29 जुलाई (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ब्रेट ली ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की सराहना करते हुए उन्हें इस समय का सबसे अच्छा क्रिकेटर करार दिया।

भारत में आगामी फिल्म ‘अनइंडियन’ का प्रचार कर रहे ब्रेट ली यहां संवाददाताओं को बताया, “मुझे लगता है विराट इस समय सबसे अच्छा क्रिकेटर हैं। सचिन (तेंदुलकर) सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज रहे हैं और मुझे लगता है कि विराट (कोहली) अपने काम काम में जबरदस्त है। उनकी आक्रामकता अद्भुत है।”

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा कि उन्हें अब भी क्रिकेट से प्यार है, लेकिन अभिनय उनके जीवन की दूसरी पारी है।

उन्होंने कहा, “मुझे अब भी क्रिकेट से प्यार है। आप हमेशा पर्याप्त खेल का सम्मान करेंगे लेकिन यह मेरी दूसरी पारी है।”

फिल्म ‘अनइंडियन’ के बारे में उन्होंने कहा,”मैं चाहता हूं कि लोग इस फिल्म का आनंद लें। यह रोमांटिक कॉमेडी, हास्य और जुनून से भरपूर है।”

अनुपम शर्मा द्वारा निर्देशित फिल्म में तनिष्ठा चटर्जी, सुप्रिया पाठक, आकाश खुराना और गुलशन ग्रोवर प्रमुख भूमिका में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493