शाहरुख को लोगों के सामने खाने में आती है शर्म !

मुंबई, 29 जुलाई (आईएएनएस)। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान खुद को फिट रखने के लिए पौष्टिक भोजन लेते हैं, पर कई लोगों के सामने खाने में उन्हें शर्म आती है।

बॉलीवुड के ‘बादशाह’ ने यह बात खुद खुद कबूली। उन्होंने लाइव वीडियो स्ट्रीमिंग के दौरान बताया, “ग्रिल्ड चिकन, स्प्राउट्स, ब्रोकली और दाल मेरे रोज के भोजन में शामिल हैं। मैं कई लोगों के सामने खाना पसंद नहीं करता। इस मामले में थोड़ा संकोची हूं।”

उन्होंने यह भी बताया कि जब कभी उन्हें दोस्त खाने पर बुलाते हैं तो वह उनके सामने हर तरह का भोजन परोसते हैं।

उन्होंने अपने प्रशंसकों को सलाह दी कि फिट रहने के लिए रोजाना किसी भी खेल में एक घंटा दें।

उन्होंने यह भी कहा कि भोजन धीरे-धीरे और बैठकर करना चाहिए। शाहरुख के अनुसार, भोजन ग्रहण करने की सही मुद्रा से पाचन में मदद मिलती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493