ऑस्ट्रेलिया के एक अधिकारी ने एक बयान में कहा कि विशेषज्ञ इसकी जांच में लगे हैं, हालांकि यह निश्चित तौैर पर बोईंग 777 विमान का ही हिस्सा है।
अधिकारी ने हालांकि कहा कि तलाशी अभियान को विस्तार देने के लिए यह टुकड़ा काफी नहीं है।
चीन, मलेशिया तथा ऑस्ट्रेलिया ने पुष्टि की है कि एक बार जब 10,000 हजार वर्ग किलोमीटर में तलाशी अभियान पूरा हो जाएगा, तो वर्तमान अभियान को तब तक के लिए निलंबित कर दिया जाएगा, जब तक कि विमान के दुर्घटना स्थल को लेकर नए पुख्ता सबूत सामने नहीं आ जाते।
अधिकारी ने कहा, “हमें उम्मीद है कि विमान का पता बाकी बचे तलाशी क्षेत्र में मिल जाएगा।”
मलेशिया एयरलाइंस का विमान आठ मार्च, 2014 को मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर से उड़ान भरने के कुछ देर बाद लापता हो गया था। विमान में कुल 239 लोग सवार थे।
dharmpath.com dharmpath