राधिका को ‘कबाली’ के प्रचार में शामिल नहीं हो पाने का अफसोस

मुंबई, 29 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेत्री राधिका आप्टे को सफलता के झंडे गाड़ रही रजनीकांत अभिनीत फिल्म ‘कबाली’ के प्रचार में शामिल नहीं हो पाने का अफसोस है।

फिल्म में रजनीकांत की पत्नी का किरदार निभाने वाली राधिका इन दिनों दूसरी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं और उनका कहना है कि इस वजह से ही वह ‘कबाली’ के प्रचार में शामिल नहीं हो पाईं। उन्होंने इसे ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ बताया है।

वोग ब्यूटी अवॉर्ड्स में मौजूद राधिका से जब ‘कबाली’ के प्रचार कार्यक्रमों से उनकी दूरी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, “मैं जानती हूं, मुझे इसका अफसोस है। वास्तव में मैं एक अन्य फिल्म ‘घौल’ की शूटिंग कर रही हूं, जिसकी वजह से मुझे बिल्कुल समय नहीं मिल सका।”

बताया जाता है कि ‘कबाली’ ने पांच दिनों में सिर्फ भारत में 250 करोड़ रुपये कमा लिए हैं और विदेशों में भी यह अच्छा कर रही है।

फिल्म की सफलता पर राधिका ने कहा, “मुझे लगता है कि यह सभी रिकॉर्ड तोड़ रही है। यह शानदार है। उनके (रजनीकांत) साथ काम का अनुभव बेहतरीन रहा। मुझे लगता है कि यह मेरे जीवन के सबसे अच्छे अनुभवों में से एक है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493