‘दे धक्का’ के रीमेक में होंगे संजय दत्त

मुंबई, 29 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता संजय दत्त मराठी फिल्म ‘दे धक्का’ के हिंदी रीमेक में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग अगले साल होगी।

संजय ने खुद इस खबर की पुष्टि की है कि वह इस फिल्म का हिस्सा है लेकिन बाकी के कलाकारों का चयन होना बाकी है।

बयान के मुताबिक, संदीप सिंह और उमंग कुमार के प्रोडक्शन हाउस लीजेंड स्टूडियो के बैनर तले बन रही फिल्म का निर्देशन अभिनेता-निर्देश महेश मांजरेकर करेंगे।

संजय ने सिद्धार्थ आनंद के साथ फिल्म पर काम शुरू कर दिया है, लेकिन इसमें देरी हो गई है। इसके अलावा, वह ‘टोटल धमाल’ में भी दिखाई देंगे।

संजय और मांजरेकर ने इससे पहले फिल्म ‘वास्तव : द रियलिटी’ में साथ काम किया था। पहले ही दोनों की जोड़ी बॉलीवुड में जलवे बिखेर चुकी है और लंबे समय बाद एक बार फिर वे साथ काम करने तो उत्साहित हैं।

महेश मांजरेकर ने कहा, “मैं उनके साथ काम करने पर विचार कर रहा था, क्योंकि मैं कुछ अलग करना चाहता था और दर्शकों को चौंकाना चाहता था। फिर ‘दे धक्का’ आई और मुझे लगा यह सही विषय है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493