पैनासोनिक का वीडियो कांफ्रेंसिंग यूनिट रियो में इस्तेमाल होगा

नई दिल्ली, 29 जुलाई (आईएएनएस)। पैनासोनिक इंडिया ने एचडी विजुअल कम्युनिकेशंस श्रेणी में एचडीवीसी-वीसी 1000एसएक्स पेश किया है, जिसकी बाजार हिस्सेदारी तीन प्रतिशत है।

इसकी 2017 तक बाजार हिस्सेदारी आठ प्रतिशत तक बढ़ जाएगी। यह नई कोशिश इस डिवीजन में कंपनी की स्थिति को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी।

एचडीवीसी-वीसी 1000एसएक्स का अत्याधुनिक बिल्ट-इन एमसीयू 10 इंट्रानेट एवं इंटर्नल ड्यूल नेटवर्क प्रदान करता है, ताकि ऑफिसों के अंदर एवं बाहर भी आप कनेक्ट रह सकें।

इन विषेशताओं के साथ यह यूनिट पॉइंट टू पॉइंट इक्विपमेंट एच323के साथ आती है। यह उत्पाद तीन साल की इनबिल्ट गारंटी के वीडियो एवं ऑडियो कोडेक्स के साथ आता है।

एचडीवीसी सिस्टम्स के प्रदर्शन को देखते हुए पैनासोनिक की एचडी वीडियो कांफ्रेंसिंग यूनिट को इंटरनेशनल ओलम्पिक कमेटी (आईओसी) एवं ऑर्गनाइजिंग कमेटी ऑफ द ओलम्पिक एंड पैरालिम्पिक गेम्स (ओसीओजी) ने समर ओलम्पिक्स के लिए चुना है।

पैनासोनिक इंडिया के संचार विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक अजय मदान ने कहा, “भारत में हमारी योजना बी2बी इम्प्रिंट बढ़ाने तथा एचडीवीसी सेगमेंट में अपनी स्थिति एक लीडर की तरह मजबूत करने की है। हमें लगता है कि एचडीवीसी-वीसी 1000एसएक्स में हमारे द्वारा लाई गई नई तकनीक और सुधार इसे बाजार में बहुत बड़ा खिलाड़ी बना देगी। हम इस बात पर भी बहुत खुश हैं कि हम रियो ओलम्पिक्स का हिस्सा हैं और भविष्य में भी हम ओलम्पिक्स के साथ अपना सहयोग जारी रखना चाहते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493