मुंबई, 29 जुलाई (आईएएनएस)। जीवन बीमा निगम (एलआईसी) तथा निजी क्षेत्र के एक्सिस बैंक ने एलआईसी के उत्पादों को बेचने के लिए एक समझौते की शुक्रवार को घोषणा की। भारत में यह सबसे बड़ी बैंकएश्योरेंस साझेदारी है।
यहां जारी एक संयुक्त बयान के मुताबिक, दोनों पक्षों द्वारा हस्ताक्षर किए गए एक समझौता ज्ञापन के तहत एक्सिस बैंक की शाखाएं एलआईसी की पॉलिसियां बेचेंगी।
प्रारंभिक चरण में पश्चिम बंगाल, बेंगलुरु तथा हरियाणा के पंचकुला की एक्सिस बैंक की शाखाएं एलआईसी के उत्पादों की बिक्री शुरू करेंगी।
एलआईसी के कार्यकारी निदेशक (बैंकएश्योरेंस) मुकेश गुप्ता ने कहा, “दो प्रमुख प्रतिष्ठित संगठनों की साझेदारी इनके द्वारा ग्राहकों की संतुष्टि में इजाफा करने के लिए मिलकर काम करने वाली साबित होगी।”
एक्सिस बैंक के प्रमुख (खुदरा बैंकिंग) राजीव आनंद ने कहा, “बीते पांच वर्षो में एक्सिस बैंक के जीवन बीमा कारोबार में 25 फीसदी सीएजीआर (चक्रवृद्धि ब्याज दर) से अधिक की वृद्धि हुई है। एलआईसी के साथ साझेदारी से हमें अपने मौजूदा उत्पादों को और विस्तार देने में मदद मिलेगी।”
dharmpath.com dharmpath