चीन : ग्रोट्स गुफाओं के दीदार के लिए सम-विषम योजना लागू

यह योजना जुलाई के विषम संख्या की तारीखों और अगस्त माह की सम संख्या वाली तारीखों में प्रभावी होगी, जब अधिकतम 12,000 टिकटें जारी की जाएंगी और पर्यटक अपनी यात्रा के एक दिन पहले टिकट बुक कर सकते हैं।

आपात योजना के तहत टिकट वास्तविक नाम के आधार पर आरक्षित हो सकती है।

मोगाओ ग्रोट्स में बौद्ध कला का एक विशाल संग्रह है। यहां 735 गुफाओं में 2,000 रंगीन मूर्तियां और 45,000 वर्ग मीटर तक भित्ति चित्र हैं। यह चीन का पहला स्थल है, जिसे 1987 में यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थलों में शामिल किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493