रियो डी जेनेरियो, 29 जुलाई (आईएएनएस)। अगले महीने शुरू होने वाले ओलम्पिक खेलों के लिए बने खेल गांव की अधितकर समस्याएं सुलझ जाने के बाद कई खिलाड़ी खेल गांव पहुंच गए हैं।
इस खेल गांव का उद्घाटन 24 जुलाई को हुआ था।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, खेल गांव को आधिकारिक रूप से रविवार को खोल दिया गया था, लेकिन गुरुवार को रियो संगठन समिति ने कहा था कि उन्होंने हाल ही में समस्याओं का समाधान किया है।
स्पेन के नावचालक माइअलेन चोरुट ने समाचार एजेंसी एफे को बताया, “मैं पिछले महीने ही अभ्यास के लिए यहां आया था। अंतिम समय पर यह शानदार हो गया है।”
बेलारूस, अर्जेटीना, आस्ट्रेलिया के प्रतिनिधिमंडलों ने इससे पहले खेल गांव की काफी आलोचना की थी।
dharmpath.com dharmpath