माइक्रोसॉफ्ट स्मार्टफोन क्षेत्र की 2,850 नौकरियों में कटौती करेगी

न्यूयार्क, 29 जुलाई (आईएएनएस)। स्मार्टफोन हार्डवेडर व्यापार के बढ़ते घाटे और 7.6 अरब डॉलर के नोकिया सौदे के प्रयोग के बाद अब माइक्रोसॉफ्ट ने स्मार्टफोन क्षेत्र में 2,850 अतिरिक्त नौकरियों की कटौती की घोषणा की है। इससे पहले इसी क्षेत्र में 1,850 नौकरियों की कटौती की गई थी।

न्यूयार्क, 29 जुलाई (आईएएनएस)। स्मार्टफोन हार्डवेडर व्यापार के बढ़ते घाटे और 7.6 अरब डॉलर के नोकिया सौदे के प्रयोग के बाद अब माइक्रोसॉफ्ट ने स्मार्टफोन क्षेत्र में 2,850 अतिरिक्त नौकरियों की कटौती की घोषणा की है। इससे पहले इसी क्षेत्र में 1,850 नौकरियों की कटौती की गई थी।

पीसी बर्ल्ड की शुक्रवार की रिपोर्ट में बताया गया कि नियामक में दाखिल की गई अपनी रिपोर्ट में तकनीकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी ने कहा कि वित्त वर्ष 2017 के अंत तक वह वैश्विक स्तर पर कुल 4,700 नौकरियों की कटौती करने जा रही है।

पिछले साल जून में माइक्रोसॉफ्ट ने स्मार्टफोन कारोबार इकाई से 7,400 नौकरियों में कटौती की घोषणा की थी।

इससे पहले मई में माइक्रोसॉफ्ट ने अपने नोकिया प्रयोग के अंत के संकेत दिए और घोषणा की कि वह 1,850 नौकरियों में कटौती करेगी इस पर 95 करोड़ डॉलर खर्च करेगी। इसमें से 20 करोड़ डॉलर कर्मचारियों को बर्खास्त करने के दौरान दिए जाएंगे।

भारतीय मूल के माइक्रोसॉफ्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सत्या नडेला ने एक बयान जारी कर बताया, “हम विभिन्न डिवाइसों में नए-नए प्रयास करते रहेंगे और सभी मोबाइल प्लेटफार्म के लिए क्लाउड सेवाओं पर हमारा जोर है।”

द वर्ज की रिपोर्ट के मुताबिक माइक्रोसॉफ्ट द्वारा की जा रही नौकरियों में इस कटौती के बाद नोकिया के पूर्व कर्मचारी अब माइक्रोसॉफ्ट के कर्मचारी भी नहीं रहेंगे।

माइक्रोसॉफ्ट द्वारा नोकिया के अधिग्रहण के बाद लूमिया और विंडोज फोन ऑपरेटिंग सिस्टम के माध्यम से स्मार्टफोन बाजार में उतरी थी, लेकिन माइक्रोसॉफ्ट के दोनों ही प्रयोग असफल रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493