तुर्की में अबतक 18044 लोग हिरासत में

एफ्कार आला ने संवाददाताओं से कहा, “अबतक हिरासत में लिए गए लोगों की संख्या 18,044 है, जिनमें से 9,677 लोग जेल का सामना कर रहे हैं और 49,211 पासपोर्ट रद्द किए गए हैं।”

स्थानीय मीडिया एनटीवी की शुक्रवार की एक रपट के मुताबिक, इस बीच तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगन ने तख्तापलट की नाकामी के बाद अमेरिकी जनरल जोसेफ वोटेल की टिप्पणियों की निंदा करते हुए कहा कि यह दर्शाता है कि वह साजिशकर्ताओं के पक्ष में थे।

अंकारा में स्पेशल फोर्सेज हेडक्वार्टर्स के दौरे के दौरान एर्दोगन ने कहा कि अगर और लोग दोषी पाए जाते हैं, तो हिरासत और गिरफ्तारियों की संख्या में इजाफा होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493