पाकिस्तान में सड़क दुर्घटना, 15 की मौत

इस्लामाबाद, 30 जुलाई (आईएएनएस)। पाकिस्तान की खैबर एजेंसी में बाढ़ में एक बस के बह जाने से 15 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लापता हैं।

सिन्हुआ के मुताबिक, यह घटना पहाड़ी बाजार जाखाखेल क्षेत्र में हुई, जब क्षेत्र में बाढ़ की वजह से चालक का नियंत्रण बस से हट गया और दुर्घटना हो गई।

बस में कितने लोग थे, इसकी सही संख्या का पता नहीं चल पाया है, लेकिन और शवों एवं संभावित घायलों की तलाश के लिए खोजबीन जारी है।

देश में पिछले एक सप्ताह में छत ढहने और भारी बारिश से बाढ़ की अलग-अलग घटनाओं में 20 लोगों की मौत हो गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493