किसी एक खिलाड़ी पर 10 करोड़ पाउंड नहीं खर्च कर सकता : क्लोप

केलिफोर्निया, 30 जुलाई (आईएएनएस)। लीवरपूल के कोच जुर्गेन क्लोप का कहना है कि वह अपने प्रतिद्वंद्वियों के खर्चीले रवैये से सहमत नहीं हैं। उनके अनुसार किसी एक खिलाड़ी पर 10 करोड़ पाउंड खर्च करना सही बात नहीं।

केलिफोर्निया, 30 जुलाई (आईएएनएस)। लीवरपूल के कोच जुर्गेन क्लोप का कहना है कि वह अपने प्रतिद्वंद्वियों के खर्चीले रवैये से सहमत नहीं हैं। उनके अनुसार किसी एक खिलाड़ी पर 10 करोड़ पाउंड खर्च करना सही बात नहीं।

जोस मोरिन्हो की मैनचेस्टर युनाइटेड टीम जुवेंटस के फ्रांसीसी मिडफील्डर के साथ करार के काफी करीब हैं। खिलाड़ी के साथ यह करार 10 करोड़ पाउंड से भी अधिक में होगा।

बोरूसिया डार्टमंड के पूर्व कोच अपने क्लब द्वारा की जा रही स्थानांतरण रणनीतियों से चिंतित नहीं हैं। क्लब ने इस ग्रीष्मकालीन सत्र में दो नए खिलाड़ियों के साथ करार किया है।

वेबसाइट ‘ईएसपीएन डॉट इन’ की रिपोर्ट के अनुसार, क्लोप ने कहा कि अगर एक खिलाड़ी को 10 करोड़ पाउंड में टीम में शामिल किया जाता है और अगर वह घायल हो जाता है, तो सब धरा का धरा रह जाता है।

क्लोप ने कहा, “फुटबाल के खेल का मतलब है एक साथ खेलना और इस खेल में रहने वालों के लिए यहीं चीज महत्वपूर्ण है। आपको हमेशा टीम में बेहतरीन खिलाड़ी चाहिए, लेकिन सफलता के लिए एक टीम का विकसित होना बेहद जरूरी है।”

कोच ने कहा कि अन्य क्लब खिलड़ियों पर इतना खर्च कर सकते हैं, लेकिन उनके लिए अगर पैसे खर्च करने की बात है, तो वह इसे अलग तरह से खर्च करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493