मिलनसार हैं इशिता दत्ता

मुंबई, 30 जुलाई (आईएएनएस)। वर्तमान में टेलीविजन धारावाहिक ‘रिश्तों का सौदागर-बाजीगर’ में अरुंधति के रूप में नजर आ रहीं अभिनेत्री इशिता दत्ता ने बताया कि उन्हें सेट पर सबसे बातचीत करना पसंद है और वह काफी मिलनसार हैं।

अभिनेत्री तनुश्री दत्ता की छोटी बहन इशिता को सेट पर अपनी सभी सह-कलाकारों और टीम के साथ चर्चा करना पसंद है।

उन्होंने कहा, “असल में सेट पर मुझे सभी चीजों की जानकारी होती है। मैं अच्छी श्रोता हूं और बातों को छिपाकर रख सकती हूं।”

इशिता ने लोकप्रिय टेलीविजन धारावाहिक ‘एक घर बनाउंगा’ के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी, इसमें उन्होंने पूनम नामक किरदार की भूमिका निभाई थी।

धारावाहिक ‘रिश्तों का सौदागर – बाजीगर’ का प्रसारण टेलीविजन चैनल लाइफ ओके पर होता है। इसमें वत्सल सेठ, ललित परिमू और पंकज धीर महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493