खेल गांव में आग, आस्ट्रेलियाई दल का अपार्टमेंट खाली कराया गया

रियो डी जनेरियो, 30 जुलाई (आईएएनएस)। रियो 2016 ओलंपिक गांव के एक खंड में आग लगने की सूचना मिलने के बाद आस्ट्रेलियाई एथलीटों को कुछ देर के लिए अपार्टमेंट खाली करना पड़ा, क्योंकि आग उनके खंड में लगी थी। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार अधिकारियों ने कहा कि शुक्रवार को एक भवन में धुआं उठने के बाद अग्निशमन दल को बुलाया गया।

दुर्घटना में किसी के हताहत होने या कोई क्षति की सूचना नहीं है। एथलीटों को करीब 30 मिनट मिनट बाद उनके अपार्टमेंटों में जाने की अनुमति दे दी गई।

आस्ट्रेलियाई दल के प्रवक्ता माइक टैनक्रेड ने कहा, “बड़े पैमाने पर धुआं था और हमें अपार्टमेंट खाली करना पड़ा। अग्निशमन दल आया और आग पर काबू पा लिया। हमलोग अपार्टमेंट में लौट गए। कोई बड़ी मशक्कत नहीं करनी पड़ी।”

दी एस्टाडो डी एस.पाउलो समाचार पत्र के अनुसार अग्निशमन कर्मियों ने कहा कि जलती सिगरेट के एक टुकड़े से भवन के तहखाने मेंआग की एक छोटी लपट उठी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493