टोरंटो, 30 जुलाई (आईएएनएस)। स्विट्जरलैंड के स्टैन वावरिंका और जापान के केई निशिकोरी यहां जारी रोजर्स कप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक वॉवरिंका ने क्वार्टर फाइनल में केविन एंटरसन को पराजित किया जबकि निशिकोरी ने ग्रिगोर दिमित्रोव को हराया।
शुक्रवार को वॉवरिंका ने एंडरसन पर 6-1, 6-3 से जीत हासिल की। यह मैच एक घंटे 13 मिनट चला।
अब सेमीफाइनल में वावरिंका का सामना निशिकोरी से होगा, जिन्होंने दिमित्रोव को तीन सेट तक चले संघर्ष में 6-3, 3-6, 6-2 से हराया।
dharmpath.com dharmpath