डांस सॉन्ग को आइटम नंबर न कहें : अदिति

मुंबई, 30 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेत्री अदिति राव हैदरी का कहना है कि डांस नंबर को आइटम नंबर के रूप में वर्णित नहीं किया जाना चाहिए।

आगामी फिल्म ‘द लिजेंड ऑफ माइकल मिश्रा’ में ‘आइटम नंबर’ के बारे में पूछे जाने पर अदिति ने कहा, “मैं इसे आइटम नंबर नहीं कहती। मुझे लगता है कि 2016 में किसी को इसे आइटम नंबर नहीं कहना चाहिए। अगर कोई डांस नंबर को आइटम नंबर कहता है तो दुख की बात है। आप एक लड़की को आइटम के रूप में वर्णित कर रहे हैं। कृपया इसे आइटम नंबर न कहें।”

उन्होंने कहा, “माधुरी दीक्षित डांस करती हैं तो आप उन्हें डांसर कहते हैं। आप उन्हें आइटम नहीं कहते। यह निर्भर करता है कि आप किस पर निर्भर हैं।”

‘द लिजेंड ऑफ माइकल मिश्रा’ में अरशद वारसी भी हैं। वह दो साल बाद वापसी करने को तैयार हैं। फिल्म 5 अगस्त को रिलीज होगी।

अदिति ने कहा, “मैंने ‘बॉस’ के बाद यह फिल्म की। इस बार मनीष झा (फिल्म के निर्देशक) ने अलग तरह की फिल्म बनाई है। इससे पहले मुझे ऐसी फिल्म नहीं मिली थी जिसके चलते मैंने इसके लिए हामी भरी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493