हवाना, 30 जुलाई (आईएएनएस)। फ्रांस क्यूबा में प्राथमिकताओं वाले विभिन्न क्षेत्रों के विकास के लिए लंबी अवधि का सुविधाजनक कर्ज देगा।
सूत्रों के अनुसार, क्यूबा के विदेश व्यापार एवं निवेश मंत्री रोड्रिगो मालमिएर्का और फ्रांस के राजदूत जीन मारी ब्रूनो के बीच शुक्रवार को क्यूबा में एक फ्रेंच डेवलपमेंट एजेंसी खोलने के लिए एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, फ्रांस अक्षय ऊर्जा, पर्यटन, परिवहन, कृषि व्यवसाय, स्वच्छता और शहरी विकास की परियोजनाओं के लिए धन मुहैया कराएगा।
विदेश मंत्रालय के अनुसार, कर्ज के हिस्से के रूप में 23.1 करोड़ यूरो( करीब 25.8 करोड़ डॉलर) क्यूबा को विदेशी कर्ज के रूप में फ्रांस एवं पेरिस क्लब में शामिल अन्य देशों से मिलेगा।
फ्रांस के विदेश व्यापार राज्यमंत्री मैथियास फेक्ल जब वर्ष 2016 के उत्तरार्ध में क्यूबा के सरकारी दौरे पर पहुंचेंगे तब इस राशि को कैसे कहां खर्च किया जाना है, इसके लिए एक कमेटी चुनी जाएगी।
dharmpath.com dharmpath