ब्रसेल्स, 30 जुलाई (आईएएनएस)। बेल्जियम में आतंकवाद-रोधी एक अभियान में हमले की साजिश करने के संदेह में दो भाइयों को गिरफ्तार किया गया है। अभियोजन ने शनिवार को यह घोषणा की।
बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, लीग शहर और मोंस क्षेत्र में घर की तलाशी के बाद दो व्यक्तियों नुरेदीन एच. (33) तथा उसके भाई हमजा को गिरफ्तार किया गया।
तलाशी में हथियार या विस्फोटक बरामद नहीं हुआ है।
बीबीसी के मुताबिक, संघीय अभियोजन के कार्यालय ने एक बयान में कहा, “जांच के प्रारंभिक परिणाम के आधार पर ऐसा लगता है कि उनकी बेल्जियम में हमले की योजना थी।”
बयान के मुताबिक, दोनों संदिग्धों तथा ब्रसेल्स हवाईअड्डे व मेट्रो स्टेशन पर हुए हमलों के बीच कोई कड़ी सामने नहीं आई है।
बयान में कहा गया है कि एक न्यायाधीश शनिवार को इसका फैसला लेंगे कि संदिग्धों को हिरासत में रखना है या नहीं।
dharmpath.com dharmpath