स्पेन की खिलाड़ी ड्वोराक को अंतिम समय रियो का आमंत्रण

रियो डी जेनेरियो, 30 जुलाई (आईएएनएस)। स्पेन की महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी गालिया ड्वोराक को अंतिम समय में पांच अगस्त से शुरू होने वाले ओलम्पिक खेलों में हिस्सा लेने का आमंत्रण मिला है। उनको यह आमंत्रण फ्रांस की खिलाड़ी कारोल ग्रनडिस्च के चोटिल हो जाने के बाद ओलम्पिक खेलों में से नाम वापस लेने के कारण मिला है।

वह टेबल टेनिस की महिला एकल स्पर्धा में हिस्सा लेंगी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, दो बार की ओलम्पिक विजेता ड्वोराक रियो में हमवतन ही झीवेन और शेन यानफेई के साथ जुड़ेंगी। उनके जाने से स्पेन के टेबल टेनिस खिलाड़ियों की संख्या तीन हो जाएगी।

यूक्रेन में पैदा हुईं ड्वारोक दो साल की उम्र में ही अपने परिवार के साथ स्पेन आ गई थीं और तब से वह यहीं पर है। उन्होंने बीजिंग ओलम्पिक-2008 और लंदन ओलम्पिक-2012 में भी स्पेन की टीम का प्रतिनिधित्तव किया था।

स्पेन की इस खिलाड़ी को विश्व में 95वीं वरीयता हासिल है। वह ग्रनडिस्च का स्थान लेंगी जिन्हें विश्व में 94वीं वरीयता हासिल है।

फ्रांस की खिलाड़ी ने सोशल नेटवर्किं ग साइट पर एक वीडियो जारी कर ओलम्पिक में हिस्सा न ले पाने का दुख जाहिर किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493