अलेप्पो से अधेड़ महिलाओं को सुरक्षित निकाला गया

महिलाएं उस इलाके से बुस्तान अल-कासर क्रॉसिंग से बाहर निकलीं और सरकार नियंत्रित इलाके में पहुंचीं।

उन्हें अस्थायी निवास स्थलों में पहुंचाया गया है और सहायता सामग्री तथा अन्य जरूरी चीजें मुहैया कराई गई हैं।

राष्ट्रपति बशर अल-असद ने 30 दिनों के अंदर समर्पण करने वाले सभी विद्रोहियों को सार्वजनिक माफी देने की पेशकश की थी और विद्रोहियों के कब्जे वाले जिलों से नागरिकों को बाहर निकालने के लिए तीन सुरक्षित निकास मार्गो की घोषणा की थी।

यह कदम सीरियाई सेना द्वारा पूर्वी अलेप्पो में विद्रोहियों के सभी आपूर्ति मार्ग पूरी तरह बंद करने के बाद उठाया गया है। आपूर्ति मार्ग बंद होने से विद्रोही पूरी तरह अलग-थलग पड़ गए हैं।

सीरिया का सबसे बड़ा प्रांत और कभी आर्थिक नगर रहा अलेप्पो शहर सीरियाई सेना और विद्रोहियों के बीच हिंसक संघर्षो का साक्षी रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493