‘वन्स अपॉन ए टाइम..’ का किरदार चुनौतीपूर्ण था : इमरान

मुंबई, 31 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता इमरान हाशमी ने बताया कि वर्ष 2010 की हिट फिल्म ‘वन्स अपॉन ए टाइम इन मुबई’ में गैंगस्टर शोएब की भूमिका चुनौतीपूर्ण और आनंदायक दोनों थीं। फिल्म ने शनिवार को अपने छह साल पूरे कर लिए हैं।

मिलन लुथरिया द्वारा निर्देशित फिल्म ‘वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई’ 30 जुलाई, 2010 को रिलीज हुई। इसमें अजय देवगन, कंगना रनौत, प्राची देसाई और रणदीप हुड्डा भी प्रमख भूमिकाओं में थे।

इमरान ने ट्विटर पर लिखा, “यह मेरी पसंदीदा फिल्मों में से एक है। शोएन का किरदार निभाना चुनौतीपूर्ण और आनंदायक था। ‘वन्स अपॉन ए टाइम इन मुबई’ को छह साल पूरे।”

उन्होंने कहा, “अजय देवगन, प्राची देसाई, मिलन लुथरिया, रणदीप हुड्डा और कंगना रनौत को अच्छे अनुभव के लिए धन्यवाद।”

वहीं ‘वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई 2’ नामक फिल्म का सीक्वल 2013 में जारी हुआ।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493