डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया फिर विवादों में

एक सप्ताह पहले पार्टी के कन्वेंशन भाषण में मेलानिया पर मिशेल ओबामा के भाषण के कुछ अंश चुराने का आरोप लगा था और अब वह विश्वविद्यालय की डिग्री को लेकर सुर्खियों में हैं।

एक सप्ताह पहले मेलानिया ट्रंप की निजी एवं व्यावसायिक वेबसाइट पर यह बताया गया था कि उन्होंने समाजसेवी और स्कीन केयर उद्यमी बनने से पहले स्लोवेनिया के जुब्लजाना विश्वविद्यालय से आर्किटेक्चर की डिग्री हासिल की है, लेकिन अमेरिकी मीडिया का कहना है कि उनके पास स्नातक की कोई डिग्री ही नहीं है।

मेलानिया ने इटली के मिलान में अपने मॉडलिंग करियर के लिए पढ़ाई छोड़ दी थी।

हालांकि, मेलानिया ने इसके बाद ट्वीट करते हुए कहा, “इस वेबसाइट को 2012 में बनाया गया था और बाद में हटा दिया गया था, क्योंकि इसमें मेरे मौजूदा व्यवसाय और पेशेवर हितों को उचित रूप से दर्शाया नहीं गया था।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493