जापान की पूर्व रक्षा मंत्री प्रथम महिला गवर्नर बनने को तैयार

स्थानीय मीडिया द्वारा दिखाए जा रहे एग्जिट पॉल में युरिको (64) को टोक्यो की पहली महिला गवर्नर बताया जा रहा है। देश में सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) की सदस्या कोइके पार्टी का समर्थन हासिल करने में असफल रहने के बाद स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ रही हैं।

उनके मुख्य प्रतिद्वंद्वियों में पूर्व आंतरिक मामलों के मंत्री हिरोया मासुडा को सत्तारूढ़ पार्टी एलडीपी का समर्थन हासिल है, जबकि दिग्गज पत्रकार शुनतारो तोरीगो को चार विपक्षी पार्टियों का समर्थन हासिल है।

गौरतलब है कि टोक्यो के गवर्नर की दौड़ में इस बार रिकॉर्ड 21 उम्मीदवार आमने-सामने हैं।

टोक्यो के पूर्व गवर्नर योची मासुजो ने निजी छुट्टियों और उपहार के लिए सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोप के बाद जून में इस्तीफा दे दिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493