रोजर्स कप फाइनल में आमने-सामने होंगे निशिकोरी, जोकोविच

टोरंटो, 31 जुलाई (आईएएनएस)। विश्व के नंबर-6 पुरुष टेनिस खिलाड़ी जापान के केई निशिकोरी ने रोजर्स कप के सेमीफाइनल में पांचवीं वरीयता वाले स्विट्जरलैंड के स्टान वावरिंका को मात देकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

टोरंटो, 31 जुलाई (आईएएनएस)। विश्व के नंबर-6 पुरुष टेनिस खिलाड़ी जापान के केई निशिकोरी ने रोजर्स कप के सेमीफाइनल में पांचवीं वरीयता वाले स्विट्जरलैंड के स्टान वावरिंका को मात देकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

अविवा टेनिस सेन्टर पर खेले गए इस मुकाबले में निशिकोरी ने वावरिंका को सीधे सेटों में 7-6, 6-1 से मात देकर फाइनल का सफर तय किया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, पहला सेट 63 मिनट तक चला। वावरिंका इस सेट में चार सेट अंक लेने से चूक गए।

मैच के बाद निशिकोरी ने कहा, “यह वाकई कड़ा मुकाबला था। उन्होंने पहले कुछ गेमों में अच्छा टेनिस खेला। वह अच्छी सर्विस कर रहे थे और काफी आक्रामक थे। “

निशिकोरी को दूसरे सेट में ज्यादा परेशानी नहीं हुई और उन्होंने महज 25 मिनट में यह सेट अपने नाम किया।

वहीं सर्वोच्च वरीय पुरुष टेनिस खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने दूसरे सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को सीधे सेटों में शनिवार को 6-3, 6-2 से मात देकर फाइनल में जगह बनाई।

फाइनल मुकाबले में जोकोविच का पलड़ा भारी है। जोकोविच ने निशिकोरी के खिलाफ नौ जीत हासिल की हैं जबकि निशिकोरी को सिर्फ दो ही जीत मिली हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493