प्रो कबड्डी लीग : पुणे ने हैदराबाद को हराया, तीसरा स्थान मिला

हैदराबाद, 31 जुलाई (आईएएनएस)। स्टार स्पोर्ट्स प्रो कबड्डी लीग सीजन-4 में गाचीबावली इनडोर स्टेडियम में रविवार को हुए प्लेऑफ के मुकाबले में पुनेरी पल्टन ने जीत हासिल करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया।

इस मुकाबले में अपने ही घरेलू मैदान पर मात खाने वाली टीम तेलुगू ने चौथा स्थान प्राप्त किया।

मुकाबले के पहले हाफ में अपने मजबूत खेल के बल पर पुनेरी पल्टन ने तेलुगू टाइटंस पर 17-14 से बढ़त बनाई। दोनों टीमों के रेड अंक इस समय 7-7 से बराबर थे, लेकिन टैकल प्वाइंट पर पुणे (5) प्रतिद्वंद्वी टीम तेलुगू से आगे थी।

दूसरे हाफ में दोनों टीमें अपनी आक्रामक और रक्षात्मक रणनीति का हर तरह से इस्तेमाल कर रही थी। इस कारण रेफरियों को भी अंक देने में खासा परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

हालांकि, राहुल चौधरी की कप्तानी वाली टीम तेलुगू ने बेहतरीन खेल के साथ वापसी करते हुए प्रतिद्वंद्वी टीम पुणे को ऑल आउट कर 27-22 से बढ़त बनाई।

प्लेऑफ मुकाबले के दूसरे हाफ की समाप्ति के छठे मिनट में दोनों टीमें 29-29 से बराबरी पर थी और इस समय पुणे का पलड़ा भारी था, क्योंकि तेलुगू टीम में केवल दो मजबूत खिलाड़ी कप्तान राहुल और संदीप नरवाल ही बचे थे और इसी का फायदा उठाते हुए पुणे ने विरोधी टीम को ऑल आउट कर 30-34 से बढ़त बनाई।

पुणे की मजबूत रक्षात्मक रणनीति के आगे तेलुगू का आक्रामक रवैया खास कमाल नहीं कर पाया और इस कारण टीम को 35-40 से हार का सामना करना पड़ा।

इस मैच में टाइटंस के कप्तान राहुल चौधरी ने 18 अंक हासिल किए जबकि पुणे के लिए दीपक निवास हुड्डा ने 17 अंक जुटाए। कप्तान जोगिंदर नरवाल ने छह अंक हासिल किए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493