प्रो कबड्डी लीग : पटना लगातार दूसरी बार चैम्पियन

हैदराबाद, 31 जुलाई (आईएएनएस)। अपनी जबरदस्त रक्षात्मक और आक्रामक खेल की बदौलत पटना पाइरेट्स टीम ने यहां गाचीबावली इनडोर स्टेडियम में जयपुर पिंक पैंथर्स को मात देकर स्टार स्पोर्ट्स प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) सीजन-4 का खिताब अपने नाम किया।

यह इस लीग में पटना की लगातार दूसरी खिथाबी जीत है। इससे पहले पटना ने सीजन-3 में पटना ने यू-मुम्बा को हराकर पहली बार इस खिताब पर कब्जा जमाया था।

पटना ने खिताबी मुकाबले में 37-29 के अंतर से हराया। पहले हाफ में जयपुर की रक्षात्मक रणनीति पर भारी पड़ी पटना ने 19-16 से बढ़त बनाई थी।

पटना के लिए रेड में प्रदीप नरवाल ने सबसे अधिक 16 अंक हासिल किए। वहीं, हादी ओस्तोराक ने पांच अंक जुटाए। जयपुर के लिए कप्तान जसवीर सिंह ने पटना से अकेले लोहा लेते हुए 13 और राजेश नरवाल ने सात अंक हासिल किए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493