काबुल में विस्फोट, तालिबान ने ली हमले की जिम्मेदारी

काबुल, 1 अगस्त (आईएएनएस)। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में रविवार रात हुए एक बड़े विस्फोट ने शहर को हिलाकर रख दिया।

काबुल, 1 अगस्त (आईएएनएस)। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में रविवार रात हुए एक बड़े विस्फोट ने शहर को हिलाकर रख दिया।

‘बीबीसी’ की रिपोर्ट के अनुसार, एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि बम विस्फोट स्थानीय समयनुसार रविवार रात 1.25 बजे हुआ। इसकी आवाज पूरे शहर में सुनी गई।

अधिकारियों ने बताया कि यह ट्रक बम था, जो नॉर्थ गेट अतिथिगृह परिसर में फटा। इसमें चार हमलावरों के शामिल होने की आशंका है।

हमले की जिम्मेदारी तालिबान ले ली है।

फिलहाल इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। विस्फोट के बाद काबुल में बिजली आपूर्ति तुरंत बंद कर दी गई।

पिछले सप्ताह इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने दो आत्मघाती बम हमले किए थे, जिनमें 80 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 230 घायल हो गए थे।

नॉर्थ गेट अतिथिगृह को जुलाई 2013 में भी निशाना बनाया गया था। पांच आतंकवादी एक ट्रक बम से परिसर की दीवार तोड़कर भीतर घुसे थे। सुरक्षा बलों ने हमलवरों को मार गिराया, पर इस कार्रवाई में पांच सुरक्षाकर्मियों की भी जान गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493