सुबह 8.26 बजे यह ट्रेन अपने पहले यात्रियों के समूह को लेकर रवाना हुई। यह प्रांतीय राजधानी चेंगदू की चौथी सबवे लाइन है।
पांडा थीम पर आधारित इस ट्रेन के हैंडल, डिब्बों, सीटों और स्क्रीनों को पांडा शैली से सजाया गया है। ट्रेन के फर्श पर गुलाबी रंग में पांडा के पैरों के निशान बनाए गए हैं।
इस पांडा ट्रेन की एक और खास बात यह है कि इसमें होने वाली घोषणाएं बच्चों की प्यारी आवाज में होंगी।
यह सबवे शहर के दक्षिण-पश्चिम से पश्चिमोत्तर के बीच दौड़ेगी। यह सबवे लाइन करीब 20 किलोमीटर लंबी है और इसमें 17 पड़ाव होंगे।
यह चेंगदू जाइंट पांडा बेस सहित मुख्य पर्यटक गंतव्यों से गुजरेगी।
dharmpath.com dharmpath