नई दिल्ली, 1 अगस्त (आईएएनएस)। दोपहिया वाहन निर्माता हीरो मोटोकॉर्प ने सोमवार को जुलाई माह में कुल बिक्री में 9.13 फीसदी बढ़ोतरी की जानकारी दी है।
कंपनी के मुताबिक, पिछले महीने उसकी कुल बिक्री 5,32,113 इकाई रही, जो साल 2015 के इसी महीने में 4,87,580 इकाई थी।
कंपनी ने एक बयान जारी कर कहा, “औसत से बेहतर मॉनसून और सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने के बाद कंपनी को इस साल की दूसरी छमाही में बेहतर बिक्री की उम्मीद है।”
dharmpath.com dharmpath