मॉस्को, 1 अगस्त (आईएएनएस)। क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्रि पेस्कॉव ने सोमवार को कहा कि रूस को इस्लामिक स्टेट (आईएस) से खतरे का असर आतंकवाद के खिलाफ मॉस्को की लड़ाई के रुख में बदलाव नहीं ला सकता।
स्पुतनिक न्यूज के मुताबिक, पेस्कॉव ने कहा, “इस तरह के खतरे रूस तथा राष्ट्रपति पुतिन की अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद के खिलाफ दृढ़ नीति पर किसी तरह का प्रभाव डालने में सक्षम नहीं हैं। और यह सभी दिशाओं में जारी रहेगा।”
उन्होंने कहा कि रूस में जेहाद की अपील करने वाले आतंकवादी संगठन के कथित वीडियो के बाद क्रेमलिन ऐसी सामग्री को गंभीरता से लेता है।
पेस्कॉव ने कहा, “आतंक-रोधी अभियानों व सुरक्षा के लिए जिम्मेदार विशेष सेवाएं निश्चित तौर पर ऐसी सामग्री को गंभीरता से लेता है। सीरिया में एयरोस्पेस सुरक्षा बलों के अभियानों को देख रहा रक्षा मंत्रालय निश्चित तौर पर आवश्यक उपाय कर रहा है।”
dharmpath.com dharmpath