जमैका टेस्ट : भोजनकाल तक भारत को 229 रनों की बढ़त

किंग्सटन (जमैका), 1 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम ने सबीना पार्क मैदान पर वेस्टइंडीज के साथ जारी दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन भोजनकाल तक अपनी पहली पारी में छह विकेट पर 425 रन बनाकर 229 रनों की बढ़त हासिल कर ली है।

भोजनवकास से ठीक पहले रिद्धिमान साहा 47 रन बनाकर आउट हुए। उपकप्तान अजिंक्य रहाणे 75 रन पर नाबाद लौटे। रहाणे ने 176 गेदों का सामना कर 11 चौके और एक छक्का लगाया है जबकि साहा ने 116 गेंदों पर पांच बार गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 98 रनों की साझेदारी हुई।

भारत ने दूसरे दिन स्टम्पस तक लोकेश राहुल (158) के करियर के तीसरे शतक की बदौलत पांच विकेट के नुकसान पर 358 रन बनाए थे। उसने मेजबान टीम की पहली पारी 196 रनों पर समेट दी थी।

दिन का खेल खत्म होने तक उपकप्तान अजिंक्य रहाणे 42 तथा रिद्धिमान साहा 17 रन बनाकर नाबाद लौटे थे। भारत ने अब तक 151.4 ओवरों का सामना किया है।

इससे पहले, ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (52-5) के नेतृत्व में अपने गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन के दम पर भारत ने वेस्टइंडीज की पहली पारी 196 रनों पर समेट दी थी।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही मेजबान टीम ने 52.3 ओवरों का सामना किया। उसकी ओर से जेम्स ब्लैकवुड ने सबसे अधिक 62 रन बनाए। इसके अलावा मार्लन सैमुएल्स ने 37 तथा अपना पहला टेस्ट खेल रहे मिग्वेल कुमिंस ने नाबाद 24 रन बनाए।

चार मैचों की सीरीज में मेजबान टीम 0-1 से पीछे है। उसे पहले टेस्ट मैच में एक पारी और 92 रनों से हार मिली थी। यह विदेश में भारत की सबसे बड़ी जीत है। उस मैच में अश्विन ने दूसरी पारी में सात विकेट लिए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493