टेलर स्विफ्ट से कभी नहीं मिलीं ब्रिटनी स्पीयर्स

लॉस एंजेलिस, 2 अगस्त (आईएएनएस)। गायिका ब्रिटनी स्पीयर्स ने खुलासा किया है कि वह गायिका टेलर स्विफ्ट से कभी नहीं मिलीं।

फीमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटनी ने स्वीकार किया कि वह स्विफ्ट की जगह गायिका केटी पेरी के साथ बैठना पसंद करेंगी, क्योंकि उनका कहना है कि दोनों कभी एक-दूसरे से नहीं मिले। हालांकि पेरी के साथ उनकी मुलाकात बेहद संक्षिप्त रही थी।

एक रेडियो साक्षात्कार में इस सवाल पर कि वह 24 घंटे की उड़ान में किसके साथ होना पसंद करेंगी, स्पीयर्स ने कहा, “मैं नहीं जानती, यह बताना बेहद मुश्किल है। वे दोनों बेहद कूल हैं, मैं नहीं जानती।”

स्पीयर्स ने कहा, “मैं केटी पेरी से ‘स्मफ्र्स’ फिल्म के प्रीमियर पर मिली थी। मैं केटी पेरी से मिल चुकी हूं, शायद इसलिए मैं कहूंगी टेलर स्विफ्ट, क्योंकि मैं उनसे इससे पहले कभी नहीं मिली।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493