अर्जेंटीना के कोच बने बाउजा

ब्यूनस आयर्स, 2 अगस्त (आईएएनएस)। एडगाडरे बाउजा को अर्जेटीना की राष्ट्रीय फुटबाल टीम का कोच बनाया गया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, 58 वर्षीय बाउजा को सोमवार को टीम का कोच नियुक्त किया गया।

बाउजा ने कोपा लिबर्टाडोरेस में ब्राजीलियाई क्लब साओ पाउलो को सेमीफाइनल तक पहुंचाया था।

अर्जेटीना टीम से स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी ने संन्यास ले लिया और इसके बाद कोच गेराडरे मार्टिनो ने भी अलविदा कहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493