‘सेक्स चैट..’ के लिए हिचके थे फैजल खान

मुंबई, 2 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता फैजल खान ने बताया कि वह वेब श्रृंखला ‘सेक्स चैट विद पप्पू एंड पापा’ का हिस्सा बनने से पहले थोड़ा हिचके थे।

मुंबई, 2 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता फैजल खान ने बताया कि वह वेब श्रृंखला ‘सेक्स चैट विद पप्पू एंड पापा’ का हिस्सा बनने से पहले थोड़ा हिचके थे।

आनंद तिवारी, कबीर साजिद, संजीदा शेख, अलका अमीन और सचिन पिलगांवकर द्वारा अभिनीत श्रृंखला यशराज फिल्म्स के युवा प्रभाग ‘वाई-फिल्म्स’ के प्रमुख आशीष पाटिल द्वारा निर्देशित है। यह उनका पहला निर्देशन है।

इसकी कहानी वत्स परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है।

फैसल ने एक बयान में कहा, “जब मुझे इस श्रृंखला का प्रस्ताव मिला था तो मैं थोड़ा हिचक रहा था, क्योंकि मैं पहले कभी इस तरह की परियोजना का हिस्सा नहीं रहा।”

उन्होंने कहा, “आशीष (आशीष पाटिल) ने इसमें कदम रखा और मुझ पर विश्वास दिखाया। यह अद्भुत और सूचनात्मक श्रृंखला है। सभी इसे देखेंगे और इससे सीखेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493