अर्जेटीना के स्ट्राइकर कालेरि पहुंच वेस्टहैम

रियो डी जेनेरियो, 2 अगस्त (आईएएनएस)। अर्जेटीना फुटबाल टीम के स्ट्राइकर जोनाथन कालेरि रियो ओलम्पिक-2016 के बाद इंग्लिश फुटबाल क्लब वेस्टहैम युनाइटेड के साथ जुड़ेंगे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, ब्राजीलियाई क्लब साओ पाउलो में छह महीने के लिए ऋण आधारित करार के तहत आए इस 22 वर्षीय खिलाड़ी ने कोपा लिबेटरेडोरेस टूर्नामेंट में नौ गोल किए और लीग के शीर्ष स्कोरर रहे।

वेबसाइट ईएसपीएन ने सोमवार को लिखा है कि कालेरि के आर्थिक अधिकार रखने वाले उरुग्वे के क्लब डेर्पोटिवो मालडोनाडो ने इंग्लिश क्लब के प्रस्ताव को मंजूर कर लिया है।

कालेरि ने कहा, “वेस्टहैम में जाने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। मुझे उम्मीद है कि मैं जल्द से जल्द प्रीमियर लीग को अपना लूंगा।”

कालेरि इस समय रियो ओलम्पिक में अर्जेटीनी टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493