खुद को सभी शैलियों में साबित करना चाहते हैं अमन त्रिखा

मुंबई, 3 अगस्त (आईएएनएस)। फिल्म ‘ढिशूम’ के गीत ‘जानेमन आह’ के गायक अमन त्रिखा ने मंगलवार को कहा कि डांस नंबर्स गाना सबसे मुश्किल हैं, फिर भी वह खुद को अन्य शैलियों में साबित करना चाहते हैं।

अमन ने एक साक्षात्कार में कहा, “डांस नंबर्स सबसे ज्यादा मुश्किल होते हैं, क्योंकि आपको सभी चीजों को जोड़कर प्रस्तुत करना पड़ता है। धीमे गीतों में आपको धीमे गाना पड़ता है और नाजुकता से गाना पड़ता है, लेकिन तेज गति के गीत में आपको ऊंचे सुर में गाना पड़ता है और अचानक नीचे आना पड़ता है।”

गायक ने कहा, “मैंने हाल ही में एक ओड़िया फिल्म और कई बहुभाषी गीत गाए हैं। बॉलीवुड में भी कई मजेदार गीत आ रहे हैं, जो मेरे करियर और प्रोफाइल के लिए अच्छा है।”

अमन ने कहा, “मैंने कई तेज गति के गीत गाए हैं, लेकिन मैं खुद को अन्य शैलियों में साबित करना चाहता हूं और उसमें सफल होना चाहता हूं। मैं ऐसे ही और गीत गाना चाहता हूं, ताकि दर्शक भी जानें कि मैं विभिन्न तरीकों के गीत गा सकता हूं।”

अमन ‘जानेमन’ से पहले सलमान खान के लिए ‘प्रेम रतन धन पायो’, अक्षय कुमार के लिए ‘ओएमजी-ओ माय गॉड’ और अमिताभ बच्चन के लिए ‘भूतनाथ रिटर्न्‍स’ में गा चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493